फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   STF brought the accused of robbery from Mumbai to Kokhraj on transit remand

Kaushambi News: ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई से लूट के आरोपी को कोखराज लाई एसटीएफ

Mon, 19 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 19 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
STF brought the accused of robbery from Mumbai to Kokhraj on transit remand
मूरतगंज। कोखराज हाईवे पर वर्ष 2022 में अनाज व्यापारी से लाखों रुपये लूटने वाले आरोपी को यूपी एसटीएफ ने बीते दिनों मुंबई से गिरफ्तार कर बोरीवली वेस्ट कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बदमाश को एसटीएफ रविवार को कोखराज थाना लाई। यहां कोखराज पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कराकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोखराज के ककोढ़ा स्थित हाईवे से एक अक्तूबर 2022 को आलू व अनाज व्यापारी अजीत सिंह निवासी सांतलपुर पाटन प्रांत गुजरात अपने साथी अल्पेस गिरि गुजर रहे थे। तभी रात के समय कार सवार चार बदमाशों ने किसानों से वसूली का करीब 30 लाख रुपये लूट लिया था। कोखराज थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कोखराज पुलिस के साथ यूपी एसटीएफ घटना के खुलासा के लिए लगाई गई। कुछ ही दिन बाद एसटीएफ ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजवाया। जबकि मुंबई के मलाड ईस्ट बड़ारी पारा निवासी संजू डोकरे फरार चल रहा था। उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 मई को एसटीएफ ने उसे मलाड वेस्ट के नर्सिंग लेन लाइफलाइन अस्पताल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसे बोरीवली वेस्ट कोर्ट में पेश कर एसटीएफ के प्रयागराज इकाई के उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने ट्रांजिट रिमांड लिया और कोखराज थाना में दाखिल कराने के लिए रवाना हो गई। थानाध्यक्ष कोखराज चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि रविवार को एसटीएफ ने कोतवाली में आरोपी को दाखिल कराया। इसके बाद उसे जिला न्यायालय में पेश कर जेल भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed