फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Stamp vendor robbery: Police knocks in neighboring districts in search of absconding miscreants

स्टांप वेंडर लूटकांड: फरार बदमाशों की तलाश में पड़ोसी जिलों में भी पुलिस की दस्तक

Fri, 14 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 14 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Stamp vendor robbery: Police knocks in neighboring districts in search of absconding miscreants
सैनी कोतवाली के नगियामई के समीप 10 जून की शाम स्टांप वेडर केशव प्रसाद मालवीय के साथ लूटपाट करने वाले फरार दो बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है। वारदात में वांछित बनाए गए दो बदमाश न तो घर पहुंचे व न ही रिश्तेदारों के यहां पनाह ली। पुलिस की तीन टीमें जिले के अलावा पड़ोसी जनपदों में भी दस्तक दे चुकी है। 25 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन बदमाशों का मोबाइल स्विच ऑफ होने की वजह से पुलिस को फिलहाल सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

स्टांप वेंडर के साथ लूटपाट में शामिल बदमाश समदा निवासी समीर, परसरा के गौरव तिवारी व करारी कस्बे के कृष्णा नगर निवासी बादल मौर्या को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी समीर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने कुबूल किया कि वारदात में उनके साथ करारी का एजाज व समदा का बटला भी शामिल था।
विज्ञापन

सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने सदर कोतवाली के कैनी गांव की एक महिला के साथ 49 हजार रुपये की लूट की थी। घटना के बाद एजाज व बटला फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस के अलावा सैनी कोतवाली पुलिस की टीम को लगाया गया है। 25 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अलावा प्रयागराज, चित्रकूट इलाके में भी दबिश दी जा गई है। बदमाशों के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हैं। इसके अलावा अभी तक किसी ने रिश्तेदारों से भी फोन पर संपर्क नहीं किया। सीओ का कहना है कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed