{"_id":"b45de3949260876cd97352cd44629b57","slug":"sranya-brother-went-on-in-the-village-go-baton-poles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरैंया गांव में सगे भाई भिड़े, चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरैंया गांव में सगे भाई भिड़े, चले लाठी-डंडे
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा(ब्यूरो) जमीन बंटवारे को लेकर मंगलवार की सुबह सरैंया गांव में दो भाई भिड़ गए। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों भाईयों समेत तीन लोग घायल हो गए। चीख-पुकार पर दौड़े गांववालों ने बीच बचाव करके झगड़ा समाप्त कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी मिठाई लाल किसान है। उसके पास तीन बीघा पुश्तैनी जमीन है। उसने अपनी जमीन तीनों बेटे रामनाथ, मैकूलाल, पुत्तीलाल को बांट दी है। बताया जाता है कि मैकूलाल नशा करता है। उसने अपने हिस्से की जमीन बेच डाली है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर आया और बड़े भाई रामनाथ से जमीन में हिस्सा मांगने लगा। इसी बात को लेकर दोनों भाईयों में झगड़ा हो गया। इनके बीच कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। दोनों भाई एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। भाईयों के बीच मारपीट देख रामनाथ का रिश्तेदार किशोरीलाल बीच बचाव करने पहुंचा।
आरोप है कि मैकूलाल ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। वहीं मारपीट में दोनों भाई रामनाथ और मैकूलाल भी जख्मी हो गए। भाइयों के बीच मारपीट और चीख-पुकार पर परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीण भी दौड़े। लोगों ने हस्तक्षेप करके मारपीट शांत कराई। उधर, सूचना लगते ही पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दोनों भाईयों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर भी दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस घटना के बाद से दोनों भाइयों के परिवार में तनातनी बनी हुई है।