फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sports :: 34 players from the district to showcase their skills at the divisional-level boxing tournament.

Kaushambi News: मंडल स्तरीय मुक्केबाजी में दम दिखाएंगे जिले के 34 खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sports :: 34 players from the district to showcase their skills at the divisional-level boxing tournament.
प्रयागराज के झूंसी स्थित गांधी स्मारक पटेल नगर में 10 सितंबर को मंडल स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें जिले के 34 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्य के निर्देशन में खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला खेल सचिव श्यामलाल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मंडल स्तर की टीम चुनी गई है।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में मोहिनी कुमारी, दिव्या, नीतू, राबिता, नैना, खुशबू और प्रिया पाल समेत आठ खिलाड़ी चयनित हैं। अंडर-19 बालिका वर्ग में शिल्पा, प्रियंका और काजल प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में ओमप्रकाश, यथार्थ पांडेय, अमरेंद्र, कार्तिक, सिद्धार्थ और रोहन को मौका मिला है। अंडर-17 बालक वर्ग में वैभव, श्यामू, सूरजभान, वंश यादव, अमन, समर्थ, जीतू और अनुभव चयनित हुए हैं।

साथ ही अंडर-14 बालक वर्ग में आर्यन पांडेय, उत्कर्ष, साजन, शिवम, अमन, ऋषि, आदित्य, साहिल और आदित्य दमखम दिखाएंगे। संबंधित शिक्षकों और संभाग सचिवों को खिलाड़ियों को समय से प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed