{"_id":"6127e1ef8ebc3e79df33b51b","slug":"spaniards-took-out-candle-march-for-justice-to-the-newborn-who-was-burnt-alive-on-the-warmer-kaushambi-news-ald314281284","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्मर पर जिंदा जले नवजात को इंसाफ के लिए सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्मर पर जिंदा जले नवजात को इंसाफ के लिए सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च
Fri, 27 Aug 2021 04:56 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 04:56 PM IST
सार
फतहेपुर जनपद के खखरेरू निवासी महेलिका पत्नी जुनैद ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में 13 अगस्त को बच्चे को जन्म दिया था। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे एसएनसीयू में भर्ती कर दिया था।
विज्ञापन
Spaniards took out candle march for justice to the newborn who was burnt alive on the warmer
- फोटो : KAUSHAMBI
विस्तार
संयुक्त जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में 15 अगस्त को वार्मर में नवजात की जलकर मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को नवजात को इंसाफ दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ने मंझनपुर चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला। साथ ही चेताया कि नवजात की मौत के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन किया जाएगा।
फतहेपुर जनपद के खखरेरू निवासी महेलिका पत्नी जुनैद ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में 13 अगस्त को बच्चे को जन्म दिया था। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे एसएनसीयू में भर्ती कर दिया था।
15 अगस्त की सुबह ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते वार्मर में रखे नवजात की जलकर मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार की शिकायत के बावजूद प्रशासन ने मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर बृहस्पतिवार की शाम सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से मुख्य चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
इस मौके पर रईश अहमद, प्रदीप चौधरी, ऐस अहमद उर्फ पप्पू, सैयदुल, इंद्रेश यादव, भारत लाल लोधी, जगदीश गुप्ता, मुजफ्फर अली, लवलेश, राजू, रामलखन भारती, नथन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।