फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP workers went to the house of the alleged rape victim in Lohanda and gave her financial help

Kaushambi News: लोहंदा में कथित दुष्कर्म पीड़िता के घर जा सपाइयों ने दी आर्थिक मदद

Mon, 23 Jun 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 23 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
SP workers went to the house of the alleged rape victim in Lohanda and gave her financial help
लोंहदा गांव में कथित पीडता की मां को आर्थिक मदद देते समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल--संगठन
सपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को लोहंदा गांव की कथित दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचा। पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। साथ ही पार्टी कोष से एक लाख की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन

सैनी के लोहंदा गांव में 27 मई को आठ वर्षीय बेटी के साथ कथित दुष्कर्म की घटना हुई थी। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गांव के ही सिद्धार्थ तिवारी को जेल भेज दिया था। बेटे को निर्दोष बताते हुए रामबाबू तिवारी ने चार जून को सैनी कोतवाली में जहर खाकर जान दे दी थी। जिस पर पुलिस ने रामबाबू के बेटे की तहरीर पर कथित दुष्कर्म पीड़िता के पिता व ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा कर लिया था। पीड़िता के पिता समेत दो को जेल भेजा दिया गया।
विज्ञापन

उधर, पोस्टमार्टम के बाद रामबाबू का शव सड़क पर रख हाईवे जाम करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। इस घटना को लेकर जिले से लेकर प्रदेश तक सियासी सरगर्मी बढ़ गई। राजनीतिक दलों का गांव में आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सुग्नपाल, शिव व्रत पाल, वेद प्रकाश पाल व अशोक पाल ने गांव पहुंच पीड़िता की मां से मुलाकात की। साथ ही पार्टी द्वारा दी गई आर्थिक मदद एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। सपा जिलाध्यक्ष ने बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पार्टी की ओर से हर संभव लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed