{"_id":"627bd511ae804e3a2018bcb9","slug":"sp-said-happy-birthday-to-you-by-feeding-cake-to-the-lady-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : एसपी ने खुद मंगवाया केक और महिला सिपाही को खिलाकर बोले हैप्पी बर्थ डे टू यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : एसपी ने खुद मंगवाया केक और महिला सिपाही को खिलाकर बोले हैप्पी बर्थ डे टू यू
Wed, 11 May 2022 08:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 May 2022 08:54 PM IST
सार
निरीक्षण के लिए पहंचे एसपी को पता चला कि एक महिला कांस्टेबल अंजनी पटेल का जन्मदिन है। इसके बाद उन्होंने खुद केक मंगवाया और केक खिलाकर कांस्टेबल को बधाई दी।
विज्ञापन
कौशाम्बी में निरीक्षण के लिए पहुंचे एसपी ने महिला सिपाही को केक खिलाकर बधाई दी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसपी हेमराज मीणा ने बुधवार को कड़ाधाम कोतवाली का निरीक्षण किया। थाने के अभिलेख व साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। इस दौरान आम जनता के लिए बनाई गई पेयजल टंकी का लोकार्पण किया। इस दौरान महिला आरक्षी अंजली पटेल का जन्मदिन होने की जानकारी होने पर एसपी ने खुद केक मंगवाया और आरक्षी को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
एसपी हेमराज मीणा बुधवार दोपहर कड़ाधाम कोतवाली पहुंचे। अभिलेखों के निरीक्षण के बाद उन्होंने लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी ने कोतवाली के पास आम जनता के लिए बनाई गई पेयजल टंकी का उद्घाटन किया। पता चला कि देवीगंज से गड़रियापुर के बीच करीब एक किलोमीटर की दूरी है। इस रास्ते में एक भी हैंडपंप नहीं होने पर कोतवाली में सार्वजनिक पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा एसपी ने नई भर्ती में आए सिपाहियों के साथ अलग से वार्ता कर उन्हें कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के टिप्स दिए। चौकीदारों से वार्ता कर एसपी ने उन्हें पुलिस का अहम किरदार बताया। इस दौरान कोतवाली परिसर में उन्होंने पौध रोपित किया। एसपी ने गोविंदपुर में बनाए जा रहे कोतवाली भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने एक बोरी सीमेंट जांच के लिए भेजा है। इस दौरान सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन