फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP leader Ramchandra Pasi also left the party

Kaushambi News: सपा नेता रामचंद्र पासी ने भी पार्टी छोड़ी

Sat, 04 May 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 04 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
SP leader Ramchandra Pasi also left the party
लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सपा के टिकट पर चायल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके रामचंद्र पासी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस तरह से हफ्ते भर के भीतर जिले के तीन सपा नेता पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में चायल विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित थी। इस सीट से सपा ने तिल्हापुर गांव निवासी रामचंद्र को चुनावी समर में उतारा था। हालांकि, रामचंद्र बसपा का अभेद्य दुर्ग नहीं भेद सके थे। उन्हें दूसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

तब से रामचंद्र लगातार पार्टी से जुड़े रहे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को कौशाम्बी संसदीय सीट से टिकट मिलने के बाद से जिले के सपाइयों में विरोध के स्वर उठने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव पर उपेक्षा का आरोप लगाकर एक-एक कर कई सपा नेता पार्टी से इस्तीफा देने लगे। हफ्ते भर पहले इसकी शुरूआत पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर ने की। इसके बाद पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंद्रबली पटेल और अब रामचंद्र पासी ने भी सपा का दामन छोड़ दिया।

इस्तीफा देते हुए रामचंद्र ने कहा कि वो राष्ट्रीय महासचिव की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं। सरोज ने सपा में तानाशाही का माहौल बना रखा है। इससे सपा नेता और पुराने कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। रामचंद्र के साथ कई ग्राम प्रधानों ने भी सपा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed