फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP-BJP party of traitors: Ashok Gautam

सपा-भाजपा धोखेबाजों की पार्टी: अशोक गौतम

Mon, 13 Dec 2021 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
SP-BJP party of traitors: Ashok Gautam
सपा-भाजपा धोखेबाजों की पार्टी: अशोक गौतम
विज्ञापन

करारी में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले पूर्व मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। पूर्व राज्यमंत्री एवं बसपा के सेक्टर प्रभारी प्रयागराज मंडल अशोक गौतम ने कहा कि सपा-भाजपा धोखेबाजों की पार्टी है। इनकी सरकारों में जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया गया है। इसलिए किसी के बहकावे में आने के बजाय सभी लोग एकजुट होकर बसपा प्रत्याशियों का समर्थन कर मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें।

पूर्व मंत्री रविवार को करारी में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सपा और भाजपा एक ही जैसी पार्टी है। बसपा सरकार में दलितों, गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलाई गई थी। समाज के महापुरुषों के नाम से जिले बनाए गए। 2012 में सपा सरकार बनने पर बसपा शासन की योजनाओं को बंद कर दिया गया। जिलों के नाम बदल दिए गए। सरकारी नौकरियों में प्रमोशन को खत्म करने के साथ ही प्रमोशन पाने वालों का डिमोशन कर दिया गया। इसी तरह लोगों को झूठा आश्वाशन देकर भाजपा सरकार में आई। लोगों को दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया। नौकरी तो नहीं दी बल्कि नौकरी कर रहे लोगों की नौकरी छीन ली गई। पूर्व राज्य मंत्री ने नाम लिए बगैर मंझनपुर के पूर्व विधायक व सपा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज की खिंचाई की। कहा कि कथरी व पैरा में सोने वाले को आप लोगों ने चार बार जिताया। पांचवीं बार उसने पार्टी को धोखा दे दिया। अब जागरूक जनता ऐसे लोगों को धोखा देकर सबक सिखाएगी। भाजपा को जुमलेबाजों की पार्टी बताते हुए कहा कि महंगाई कम होने के बजाय बढ़ गई। महिलाओं पर अत्याचार, दुराचार की घटनाएं बढ़ गईं। इस मौके पर मंझनपुर से पार्टी प्रत्याशी नीतू कनौजिया, सिराथू से प्रत्याशी संतोष त्रिपाठी व चायल के अतुल द्विेवेदी, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिलाल बौद्ध, महेंद्र गौतम, एकलाख कुरैशी, मैदान सिंह पटेल, रामू सरोज, राजेंद्र गौतम, अमिर काजी, उबैद अंसारी, घनश्याम गौतम, शुकरू लाल निर्मल, मोतीलाल अंबेडकर, नजीर अहमद, विशंभर सरोज, प्रदीप गौतम समेत तमाम बसपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed