फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Son kills mother after she refuses to sell house, police arrest accused

Kaushambi : घर बेचने से इन्कार किया तो बेटे ने ले ली मां की जान, इस कदर पीटा कि थम गईं सांसें

Mon, 12 Jan 2026 06:11 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jan 2026 06:11 PM IST
सार

kaushambi News : कौशाम्बी जिले के कोखराज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शराबी बेटे ने 80 साल की मां को इस कदर पीटा कि उनकी मौत हो गई। मां-बेटे में मकान बेचने को लेकर आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Son kills mother after she refuses to sell house, police arrest accused
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र में घर बेचने से इन्कार करने पर शराबी बेटे ने अपनी 80 वर्षीय मां को इस कदर पीटा कि उनकी जान चली गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वॉर्ड-23 एपीजे अब्दुल कलाम नगर स्थित पुरानी बाजार मस्जिद के पास रहने वाली आयशा (80) के परिजनों के अनुसार रविवार देर रात शराब के नशे में धुत गुड्डू उर्फ याकूब ने पुश्तैनी मकान बेचने को लेकर मां आयशा से विवाद किया। विवाद के दौरान उसने पहले मां को बेरहमी से पीटा। मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर आयशा को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी कुछ देर बाद दोबारा घर में घुस गया।

विज्ञापन

इस बार उसने दरवाजा अंदर से बंद कर मां के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। गले में साड़ी कसने और लगातार पिटाई से वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। जब अचानक चीख-पुकार बंद हुई तो पड़ोस में रहने वाले गुलाम हुसैन और मुश्ताक नेता पहुंचे। दरवाजा खुलवाने पर अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए। सूचना पर भरवारी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे, वहीं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। मृतका आयशा अपने पीछे छह बेटियां छोड़ गई हैं। बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी रिजवाना की तहरीर पर कोखराज थाने में आरोपी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed