{"_id":"fe1fd87c86c6b6d0e9ef65d4bf1fb51c","slug":"son-in-law-having-been-banished-from-the-knockout-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा न होने पर बहू को पीटकर घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा न होने पर बहू को पीटकर घर से भगाया
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (ब्यूरो)। लगातार चार बेटियां पैदा होना इस्माइलपुर कोटवा गांव की एक विवाहिता के लिए अभिशाप बन गया है। ससुरालवालों ने उसे पीटकर घर से भगा दिया है। बेटियों के साथ मायके में रह रही विवाहिता ने इसकी शिकायत पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस से की है।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर कोटवा गांव के रहने वाले मोहम्मद हसीन की पत्नी आफिया बेगम ने बताया कि वह 4 बेटियों की मां है। सबसे छोटी बेटी अभी 5 महीने पहले ही पैदा हुई है। चौथी बेटी के जन्म के बाद से पति और ससुराल के अन्य लोग उसे प्रताड़ित करने लगे हैं। बेटा नहीं पैदा करने का ताना देकर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। 15 दिन पहले पति ने इसी बात को लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और चारों बेटियों के साथ घर से भगा दिया। तभी से चारों बेटियों के साथ विवाहिता मायके में रह रही है। इसको लेकर बिरादरी की पंचायत भी हुई। मगर बात नहीं बनी। शनिवार को पीड़िता ने पति के खिलाफ पुरामुफ्ती कोतवाली में तहरीर दी। एसओ विनोद यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।