फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Son -in-law having been banished from the knockout house

बेटा न होने पर बहू को पीटकर घर से भगाया

Mon, 08 Jun 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Mon, 08 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। लगातार चार बेटियां पैदा होना इस्माइलपुर कोटवा गांव की एक विवाहिता के लिए अभिशाप बन गया है। ससुरालवालों ने उसे पीटकर घर से भगा दिया है। बेटियों के साथ मायके में रह रही विवाहिता ने इसकी शिकायत पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस से की है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर कोटवा गांव के रहने वाले मोहम्मद हसीन की पत्नी आफिया बेगम ने बताया कि वह 4 बेटियों की मां है। सबसे छोटी बेटी अभी 5 महीने पहले ही पैदा हुई है। चौथी बेटी के जन्म के बाद से पति और ससुराल के अन्य लोग उसे प्रताड़ित करने लगे हैं। बेटा नहीं पैदा करने का ताना देकर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। 15 दिन पहले पति ने इसी बात को लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और चारों बेटियों के साथ घर से भगा दिया। तभी से चारों बेटियों के साथ विवाहिता मायके में रह रही है। इसको लेकर बिरादरी की पंचायत भी हुई। मगर बात नहीं बनी।  शनिवार को पीड़िता ने पति के खिलाफ पुरामुफ्ती कोतवाली में तहरीर दी। एसओ विनोद यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed