फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Somewhere the municipal bodies and somewhere the villagers are getting the painting done with mutual cooperation.

Kaushambi News: श्रीराम की कृपा से चमकने लगे हनुमान मंदिर और शिवालय

Mon, 15 Jan 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 15 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the municipal bodies and somewhere the villagers are getting the painting done with mutual cooperation.
भैला मकदूमपुर ​स्थित शिवालय रंगाई पुताई करता युवक। संवाद
लंबे समय से जीर्णोद्धार की राह देख रहे कई मंदिर और शिवालय श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चमकाए जा रहे हैं। कहीं पर यह सरकारी खर्चे से हो रहा है तो कहीं ग्रामीण आपसी सहयोग से रंगरोगन करा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से मंझनपुर के कोड़र, गौसपुर टिकरी और ओसा चौराहा स्थित मंदिरों का रंगरोगन कराया गया है। इसके साथ ही आस पास के क्षेत्रों में साफ सफाई भी हुई है। मंझनपुर ब्लॉक क्षेत्र के भैलाकदूपुर स्थित 125 साल पुराने मंदिर का गांव के डॉ. अमित सोनी, सुमित रंगरोगन करा रहे हैं।
विज्ञापन

गुवारा में डॉ. सुभाष, डॉ. कुलदीप समेत अन्य ग्रामीणों ने गांव के मंदिर को चमकाने की जिम्मेदारी उठाई है। कौशाम्बी ब्लॉक के जाठी स्थित हनुमान मंदिर का महंत फलाहारी महाराज रंगरोगन करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोकसहा स्थित पुरानी कुटी, गोपसहसा के बाबा का पुरवा स्थित राम जानकी कुटी मंदिर का सौंदर्यीकरण हो रहा है। इसी तरह गुवारा तैयबपुर, अगियौना, म्योहर में मंदिरों के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed