फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Solution Day: Six complaints resolved in 23

समाधान दिवस : 23 में छह शिकायतों का निस्तारण

Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Solution Day: Six complaints resolved in 23
मंझनपुर। जनपद के सभी थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में भूमि व पुलिस संबंधी कुल 23 शिकायती पत्र आए। इनमें महज छह शिकायतों का ही त्वरित निस्तारण किया जा सका। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभागाध्यक्षों व कर्मियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली में भूमि विवाद संबंधी दो शिकायती पत्र आए, लेकिन निस्तारण नहीं किया जा सका। इसी तरह करारी में भूमि संबंधी छह और पुलिस संबंधी दो मामले आए। पुलिस के दोनों मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। कौशाम्बी में भूमि संबंधी एक मामला आया, लेकिन निस्तारण नहीं हो सका। सरायअकिल में पुलिस संबंधी दो में एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। चरवा में भूमि का एक मामला आया। जबकि पुलिस संबंधी एक मामला आया और उसका निस्तारण किया गया। पिपरी में पुलिस संबंधी एक मामला आया, लेकिन निस्तारण नहीं हो सका। संदीपन घाट व कोखराज में भूमि संबंधी एक-एक प्रार्थना पत्र आए। सैनी में पुलिस के दो मामले और त्वरित निस्तारित किए गए। पइंसा में भूमि संबंधी एक और कड़ाधाम में दो शिकायती पत्र आए। सभी का निस्तारण किया गया। इस तरह भूमि संबंधी 15 मामलों में किसी का त्वरित हल नहीं निकल सका। जबकि पुलिस के आठ में छह मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed