{"_id":"f8e0b52e9c4340dced1d1c81d2a2f83a","slug":"society-is-the-biggest-curse-of-child-labor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज का सबसे बड़ा अभिशाप है बालश्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज का सबसे बड़ा अभिशाप है बालश्रम
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Fri, 12 Jun 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बालश्रम उन्मूलन समिति कौशाम्बी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को सिराथू तहसील में कार्यक्रम में आयोजित किया गया। इसमें बिमला देवी ग्रामीण महिला एवं बाल विकास संस्थान इलाहाबाद के कलाकारों ने जादू के माध्यम से लोगों को बालश्रम को खत्म करने को जागरूक किया। कार्यक्रम में मौजूद उपजिलाधिकारी ने आमजनों को बालश्रम उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई।
इलाहाबाद से आए बिमला देवी ग्रामीण महिला एवं बाल विकास संस्थान के कलाकारों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। कलाकारों ने मंचन करके जादू के माध्यम से लोगों को बालश्रम के प्रति जागरूक किया। बताया कि बालश्रम कराना अपराध है। इसके खात्मे के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सिराथू लालजी मिश्रा ने कहा कि बालश्रम को खत्म करने के लिए एक-एक व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है। एसडीएम ने लोगों से आस-पास व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बालश्रम करने वाले श्रमिकों की सूचना विभाग को देने का आह्वान किया। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद, मधुलिका मिश्रा, तहसीलदार सुशील यादव, बालश्रम परियोजना के फील्ड अफसर राजेन्द्र कुमार पांडेय, अमित मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, किरन, इंद्रबली आदि मौजूद रहे।