फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ... So that every child, Kalam became , to illuminate country

...ताकि हर बच्चा बने कलाम, रोशन करे देश का नाम

Thu, 06 Aug 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 06 Aug 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
  मंझनपुर (ब्यूरो)। पुरामुफ्ती क्षेत्र के अहमदपुर पावन गांव स्थित बीएस पब्लिक स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक संस्था फस्ट एजुकेशन फाउंडेशन के बैनर तले बस्ती जिले से आये वैज्ञानिकों ने बच्चों को विज्ञान के रहस्यों की जानकारी दी। स्कूल में पढ़ने वाले बाल वैज्ञानिकों ने भी दिलचस्पी लेकर उन तमाम रहस्यों के बारे में जानकारी ली, जिनको अक्सर मिशाइल मैन कहे जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम बच्चों को समझाने का प्रयास करते थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बीएस पब्लिक स्कूल के अलावा क्षत्र के अन्य कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। प्रबंधक कंचन सिंह ने कहाकि बच्चों को विज्ञान में दिलचस्पी लेनी चाहिए। देश के भविष्यों का विज्ञान की ओर रुझान होगा, तभी पूर्व राष्ट्रपति के सपने साकार हो पाएंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, शिक्षक सत्येन्द्र कुमार, नवीन साहू, सुभाष कुमार, संजीव पटेल, नसरीन बेगम, ऋषि शर्मा, रिया, राम देव पटेल, चंद्र भान सिंह, नितिन पाल, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed