{"_id":"69c18c0173dd87ad8a074474","slug":"skills-will-be-learnt-along-with-studies-schools-get-a-gift-of-rs-122-crore-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-138536-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पढ़ाई के साथ सीखेंगे हुनर... स्कूलों को 1.22 करोड़ रुपये की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पढ़ाई के साथ सीखेंगे हुनर... स्कूलों को 1.22 करोड़ रुपये की सौगात
Tue, 24 Mar 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
भरवारी स्थित इंटर नेशनल इंटर कॉलेज। संवाद
अब कौशाम्बी के छात्र स्कूल में ही पढ़ाई के साथ हुनर भी सीख सकेंगे। जिले के 25 माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से 49 ट्रेडों के लैब उपकरण खरीदे जाएंगे।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के 25 माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के लिए 49 ट्रेडों की लैब स्थापित की जाएंगी। इसके लिए प्रति विद्यालय प्रति ट्रेड 2.50 लाख रुपये की दर से उपकरण खरीदने के लिए कुल 1.22 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी कौशल सीखेंगे छात्र
इन लैबों में रिटेल, आईटी/आईटीईएस, मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योर, ब्यूटी एंड वेलनेस, एग्रीकल्चर, फूड इंडस्ट्री, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ऑटोमोटिव और बीएफएसआई (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस) जैसे ट्रेडों के उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इन उपकरणों के माध्यम से छात्रों को संबंधित क्षेत्रों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी कौशल भी सीख सकेंगे। आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में छात्र कंप्यूटर, हार्डवेयर और नेटवर्किंग से जुड़ी तकनीक सीखेंगे। ब्यूटी एंड वेलनेस में सौंदर्य सेवाओं से जुड़े कौशल सिखाए जाएंगे।
वहीं एग्रीकल्चर और फूड इंडस्ट्री ट्रेड में आधुनिक खेती, खाद्य प्रसंस्करण और भंडारण से संबंधित जानकारी दी जाएगी। रिटेल और बीएफएसआई ट्रेड के जरिए छात्रों को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और खुदरा व्यापार की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी।
स्कूल स्तर पर ही मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण
लैब के शुरू होने से छात्रों को स्कूल स्तर पर ही रोजगारपरक कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। इससे पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वरोजगार शुरू करने या विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी पाने की संभावनाएं बढ़ेंगी। जिले में इस योजना के तहत 6 राजकीय हाईस्कूल, 6 राजकीय इंटर कॉलेज और 13 अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज, कुल 25 विद्यालयों को शामिल किया गया है।
समग्र शिक्षा योजना के तहत विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे छात्रों को आधुनिक उपकरणों के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण मिलेगा और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।-राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक