{"_id":"5f4e9e738ebc3e531333c38c","slug":"six-employees-of-cmo-office-found-absent-in-district-magistrate-s-inspection-kaushambi-news-ald285119817","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले सीएमओ दफ्तर के छह कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले सीएमओ दफ्तर के छह कर्मचारी
विज्ञापन

- सीएमओ को दिया नोटिस जारी कर जवाब मांगने का निर्देश
- कोविड एल-1 अस्पताल, कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिलाधिकारी ने मंगलवार को सीएमओ दफ्तर, कोविड कंट्रोल रूम और एल-1 अस्पताल का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में सीएमओ दफ्तर के छह कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। जिलाधिकारी ने सीएमओ को सभी को नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निरीक्षण में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात नागेंद्र सिंह, अजय कुमार, संदीप सिंह, प्रियंका गुप्ता, रमेश कुमार एवं अभिषेक श्रीवास्तव समेत एकमुश्त छह कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कोविड-19 हेल्पडेस्क, आईडीएसपी सेल सहित अन्य पटलों का निरीक्षण कर सैनिटाइजेशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आईडीएसपी सेल से जांच में पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान और उनके जांच की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने 31 अगस्त को संक्रमित मिले मरीजों के भर्ती किए जाने, उनके उपचार तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद पीएचसी मंझनपुर में संचालित एल-1 अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। संक्रमित मरीजों के लिए खाना, पानी, दवाएं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। इसके बाद एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। प्रभारी को कंट्रोल रूम में दर्ज कराई जाने वाली शिकायतों को संबंधित विभागों से समन्वय कर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण के दौरान एडीएम मनोज कुमार, कंट्रोल रूम प्रभारी विनय कुमार गुप्ता व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।