फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Six buffaloes died under suspicious circumstances, treatment of more than half a dozen continues

Kaushambi News: संदिग्ध परिस्थितियों में छह भैंस की मौत, आधा दर्जन से अधिक का इलाज जारी

Tue, 02 Jun 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Six buffaloes died under suspicious circumstances, treatment of more than half a dozen continues
विकास खंड नेवादा के मखदूमपुर गांव में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में छह भैंस की मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की हालत बिगड़ने पर उनका इलाज जारी है। सूचना पर पशुपालन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मखदूमपुर गांव के बाहर खेतों में मंगलवार को पशुपालक अपने मवेशियों को चरा रहे थे। इस दौरान दो दर्जन से अधिक छोटे-बड़े मवेशी तड़पने लगीं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक पशुपालक कुछ समझ पाते, तब तक कैलाश की तीन, ज्ञान की दो और प्रेम की एक भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पशुपालकों ने तत्काल निजी पशु चिकित्सकों को बुलाकर बीमार मवेशियों का उपचार शुरू कराया। आधा दर्जन से अधिक मवेशियों का इलाज जारी है। पशुपालकों ने घटना की सूचना पशुपालन विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नेवादा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया अधिक धूप के कारण चरने वाली घास में किसी प्रकार की विषाक्तता का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मवेशियों की मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed