फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sirathu will be a municipality, Ajuha will have a border expansion

सिराथू बनेगी नगर पालिका, अजुहा का होगा सीमा विस्तार

Tue, 10 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sirathu will be a municipality, Ajuha will have a border expansion
Sirathu will be a municipality, Ajuha will have a border expansion - फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू बनेगी नगर पालिका, अजुहा का होगा सीमा विस्तार
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के निर्देश पर प्रस्ताव बनाने में जुटा जिला प्रशासन
रवींद्र अग्रहरि
मंझनपुर। सिराथू और अजुहा नगर पंचायत के लोगों को जल्द ही सौगात मिलने वाली है। सबकुछ ठीक रहा तो सिराथू को नगर पालिका परिषद का दर्जा मिल जाएगा। नगर पंचायत अजुहा की सीमा का भी विस्तार होगा। डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। उप मुख्यमंत्री का फरमान मिलते ही जिलाधिकारी ने कवायद शुरू कर दी है।
जिले के सिराथू कस्बे में जन्मे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद को संवारने में लगे हैं। संयारा और सिराथू में रेलवे ओवरब्रिज, शहजादपुर में गंगा नदी पर पुल, कादीपुर में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दिलाने के बाद डिप्टी सीएम अब जिले की मंझनपुर टाउन एरिया को नगर पालिका परिषद, पूरब-पश्चिमशरीरा, चरवा तथा शीतला धाम-दारानगर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की कवायद कर रहे हैं। बताया जाता है कि इनमें मंझनपुर को नगर पालिका परिषद का गठन तो अंतिम पायदान पर है। जबकि पूरब-पश्चिमशरीरा की अधिसूचना जारी हो चुकी है। सोमवार को डिप्टी सीएम ने जनपद को एक और बड़ी सौगात देने की तैयारी शुरू कर दी। कैबिनेट की बैठक में उन्होंने सिराथू टाउन एरिया को नगर पालिका परिषद का दर्जा देने और अजुहा नगर पंचायत के सीमा विस्तार की पहल की। बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को फोन से इस बाबत जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कराकर शासन के पास भेजने का निर्देश दिया है। उप मुख्यमंत्री का फरमान मिलते ही डीएम ने आवश्यक अभिलेख इकट्ठा करने का निर्देश मातहतों को दे दिए।
विज्ञापन

-----------
प्रस्तावित नगर पालिका सिराथू में शामिल हो सकते हैं ये गांव
मंझनपुर। प्रस्तावित नगर पालिका परिषद सिराथू में रामपुर धमावां, गौराहार, चकिया, चक ददरी, कूरामुरीदन, नगयिामई, चक मानिकपुर, पचासा, गरई, सैनी, त्रिलोकपुर, टेढ़ीमोड़, मधवामई, अल्पी का पूरा, रामरतन का पूरा, निंदूरा आदि गांव शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अजुहा के सीमा विस्तार में शामिल हो सकते हैं ये गांव
मंझनपुर। अजुहा से सटे टांडा, कनवार, धुमाई, केन, शाखा, बरीपुर समेत आदि गांव व मजरे सीमा विस्तार में शामिल हो सकते हैं।
----------
शहजादपुर को भी मिल सकता है नगर पंचायत का दर्जा
मंझनपुर। सिराथू तहसील क्षेत्र के शहजादपुर गांव ऐतिहासिक महत्व है। क्रांतिकारी दुर्गा भाभी की जन्मस्थली के साथ ही गंगा नदी के किनारे बसे शहजादपुर गांव का भी पुराना वैभव लौट सकता है। क्योंकि डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने शहजारदपुर को भी नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के लिए डीएम से प्रस्ताव भेजन के लिए निर्देश दिया है।

------------------
इनका कहना है
डिप्टी सीएम ने टाउन एरिया सिराथू को नगर पालिका परिषद बनाने व अजुहा के सीमा विस्तार करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। इस बाबत आवश्यक अभिलेख जुटाए जा रहे हैं।
मनीष कुमार वर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed