{"_id":"65147dbb38a83dabbd0bb3b7","slug":"sirathu-pradhan-sangh-demonstrated-against-accountants-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3596-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिराथू प्रधान संघ ने लेखपालों के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिराथू प्रधान संघ ने लेखपालों के खिलाफ किया प्रदर्शन
Thu, 28 Sep 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। ग्राम प्रधान संघ ने लेखपालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में प्रधानों ने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसी अधिकारी के नहीं मिलने पर बिना ज्ञापन दिए मायूस होकर लौट गए।
प्रदर्शन में शामिल प्रधानाें का कहना था कि लेखपालों द्वारा सरकारी भूमि की पैमाइश करने में हीलाहवाली की जा रही है। इससे सरकारी भवनों के निर्माण कार्य बाधित हो रहे हैं। गांव की सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जेदारों के खिलाफ राजस्वकर्मियों द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस दौरान कुबेर सिंह, राजेश कसेरा, हबीब अहमद, धर्मेंद्र सिंह, गुलाब पाल, यशवंत तिवारी, विवेक मौर्या सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
इस बाबत एसडीएम सौम्य मिश्रा का कहना है कि कोई शिकायत संज्ञान में नहीं लाई गई है। फिर भी लेखपालों द्वारा सरकारी भूमि की पैमाइश करने में हीलाहवाली की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।