{"_id":"67b8d5d2f293acec7b0b464e","slug":"sirathu-chairmans-brother-beaten-by-miscreants-in-car-road-jam-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122307-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिराथू चेयरमैन के भाई को कार सवार बदमाशों ने पीटा, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिराथू चेयरमैन के भाई को कार सवार बदमाशों ने पीटा, चक्काजाम
Sat, 22 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
तहसील से घर लौट रहे चेयरमैन के भाई पर शुक्रवार दोपहर चुनावी रंजिश में कार सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर बदमाशों ने सरेराह बेल्ट व लोहे की रॉड से उनकी पिटाई की। समर्थकों को जुटता देख हमलावर कार छोड़कर भाग निकले।
घटना से नाराज समर्थकों ने चक्काजाम कर दिया। बाद में इंस्पेक्टर ने समझा-बुझाकर यातायात बहाल कराया। इस दौरान घंटे भर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने फतेहपुर निवासी दो नामजद सहित सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नगर पंचायत सिराथू में लगातार तीन बार से चैयरमैन राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव के भाई ज्ञान प्रकाश शुक्रवार को बाइक से तहसील गए थे। दोपहर में घर लौटते समय कस्बा स्थित रेलवे पुल पर पीछे से ओवरटेक कर कार सवार पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते कि कार सवारों ने बेल्ट व लोहे की राॅड से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुन जुटे स्थानीय लोगों के बीचबचाव करने पर हमलावरों ने धमकी देकर भगा दिया। जानकारी मिलने पर समर्थकों के पहुंचते ही हमलावर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। समर्थक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करते हुए मौके पर ही चक्काजाम कर दिया। इससे धाता-सैनी मार्ग पर वाहनों की कतारें लगने लंबा जाम लग गया।
सूचना के बाद पहुंचे इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने समझा-बुझकर मामला शांत कराया और किसी तरह यातायात बहाल कराया। इस बीच करीब घंटे भर तक लोग जाम से हुईं परेशानियों से जूझते रहे। चेयरमैन भोला यादव ने घटना को चुनावी रंजिश बताया है।
पुलिस ने पीड़ित ज्ञान प्रकाश की तहरीर पर फतेहपुर के सुल्तानपुर घोस थानांतर्गत मोहम्मदपुर गौंती निवासी सैफत उल्ला व मोहतीस के अलावा पांच अज्ञात समेत सात आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।