फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sir, my alcoholic husband casts lecherous eyes on our daughters.

Kaushambi News: साहब, बेटियों पर गंदी नजर रखता है मेरा शराबी पति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Sir, my alcoholic husband casts lecherous eyes on our daughters.
थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बेटियों की मां ने अपने पति पर बेटियों से आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब का आदी है और नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और बेटियों पर गंदी नजर रखता है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के मुताबिक, 24 सितंबर की रात करीब दो बजे उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी।
महिला का आरोप है कि पति ने उसके सिर पर चाबी से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। बेटियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की और बड़ी बेटी को बाथरूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर ऐसी हरकत करता है और पति की हरकतों से वह और उसकी बेटियां डरी हुई हैं।
पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मंझनपुर विनीत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़िता और उसकी बेटी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed