फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sihori toll plaza was hit by fraudsters worth 4.25 crores

Kaushambi News: सिहोरी टोल प्लाजा को जालसाजों ने लगाई सवा चार करोड़ की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sihori toll plaza was hit by fraudsters worth 4.25 crores
सिहोरी टोल प्लाजा के पास जालसाजों ने कंपनी को महज एक पखवाड़े के दौरान सवा चार करोड़ की चपत लगा दी। एक फास्टैग के सहारे दिन में 80 से 82 भारी वाहनों को गुजारा गया। सब कुछ ऐसे तरीके से अंजाम दिया गया कि कंपनी को एक पैसा मिला भी नहीं, उल्टा खाते से रकम कट गई। टोल के मुख्य ठेकेदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाध़ड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के मुख्य ठेकेदार भोलानाथ राजपति शुक्ल ने बताया कि टोल की टेक्निकल टीम व ऑडिटर ने सूचना दी कि कुछ लोग टोल में फास्टैग की आड़ में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। टोल से चंद कदम की दूरी पर बाइक में कई-कई फास्टैग लेकर वह भारी वाहनों को पास कराते हैं। टोल पार करने के बाद वाहन चालक से फास्टैग वापस ले लिया जाता है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ से अगर कोई वाहन आता दिखा तो उसके साथ भी ऐसा ही किया जाता है। इसमें टोल की तकनीकी खामियों का लाभ जालसाजों ने खूब उठाया। रोजाना एक फास्टैग से 80 से 82 वाहन गुजारे जाते हैं। ऐसे 20 से 25 फास्ट टैग है, जिनका प्रयोग बार-बार किया गया। गड़बड़ी सामने आने पर भोलानाथ की तहरीर पर कोखराज कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होता है फ्रॉड

टोल के मैनेजर ने बताया कि इसमें फास्टैग बनाने वाले कुछ बैंकों की भूमिका भी संदेह के घेरे में हैं। बताया कि फास्टैग 72 घंटे तक मान्य होता है, बशर्तें वाहन एक्जिट (निकास) न करें। जालसाज पांच सौ रुपये लेकर वाहन को पास करा देते हैं। इसके बाद गिरोह के सदस्य आगे मौजूद रहकर कार्ड को वापस ले लेते हैं। इसके बाद उसी कार्ड को बाइक से फिर इस पार लाया जाता है। नतीजतन पैसा तो एक बार कटता है, लेकिन वाहन चाहे जितनी बार उससे गुजरे। ऐसे में टोल के खाते में पैसा तो एक बार आता है, लेकिन विभिन्न वाहनों के गुजारे जाने से फास्ट टैग के खाते में कंपनी का पैसा चला जाता है। यह पैसा भी जालसाज कैश बैक के जरिए वापस ले लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed