फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shrinkhala Mishra was chosen as Miss and Ghulam was chosen as Mr. Fresher.

Kaushambi News: शृंखला मिश्रा को मिस और गुलाम को चुना गया मिस्टर फ्रेशर

Fri, 10 Nov 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 10 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Shrinkhala Mishra was chosen as Miss and Ghulam was chosen as Mr. Fresher.
करारी। डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में बुधवार की रात सनसाइन टू के 23 (फ्रेशर पार्टी) का आयोजन किया गया। इसमें गुलाम वारिस को मिस्टर फ्रेशर और शृंखला मिश्रा को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया। अंत में एथलीट के विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद यमन जहरा, साजिया रिजवी, जाकिया रिजवी, अफरीन बानो ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सोलो डांस पर छात्राओं ने नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। नूरैन, मोहसिम, विनायक जफर, मेंहदी, रवींद्र, पंछी लाल ने लेजी डांस और गुलाम वारिस व याफिस हैदर ने सोलो गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

महजबीन अख्तर, दीक्षा चौधरी, सालिनी राव, सोनम बानो व सलोनी ने ग्रुप डांस और करीम ने कविता पढ़कर वाहवाही लूटी। सोलो सांग गजल गुलाम मोहीउद्दीन व फैज अली ने पेश किया। युवा कवि सुजीत जायसवाल ने ससुराल पर व्यंग्य कविता पढ़ी। इस मौके पर डॉ. रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन रिजवी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रबंधक लुबना फातिमा रिजवी, डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल कैप्टन अबु तलहा अंसारी, लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शमीम अहमद खान, बीएड के प्रिंसपल राजेश सक्सेना, इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. इश्तियाक अहमद, सरताज आलम, कनीज सैयदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed