Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shringverpur Dham illuminated by 2.51 lakh earthen lamps

Kaushambi News: 2.51 लाख दीपों से जगमगाया शृंग्वेरपुरधाम

Sat, 07 Nov 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 07 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shringverpur Dham illuminated by 2.51 lakh earthen lamps
श्रृंग्वेरपुर धाम महोत्सव के दूसरे दिन दीपदान करते वह सजी लाइटों और झालरों से संता देवी सिंगी ऋ
भगवान श्रीराम और निषादराज की मित्रता की साक्षी पौराणिक नगरी शृंग्वेरपुरधाम शनिवार को भव्य दीपोत्सव से जगमगा उठी। सातवें शृंग्वेरपुर महोत्सव के दूसरे दिन श्रीरामघाट पर 2.51 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान दिव्य गंगा आरती और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को 51 हजार दीप जलाए गए थे, जबकि शनिवार को 2 लाख 51 हजार दीपों से श्रीरामघाट रोशन हुआ। इस प्रकार दो दिनों में कुल तीन लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कमलदास महाराज और श्रीश बाहुबली महाराज ने दीप प्रज्वलित करके किया। वेद बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया और महंतों ने श्रीरामकथा का रसपान भक्तों को कराया।
विज्ञापन

गंगा तट पर दीपों की अद्भुत छटा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दीपों की रोशनी से पूरा घाट आलोकित हो उठा। जय श्रीराम सेवा समिति का सात वर्षों से चला आ रहा भव्य दीपोत्सव का संकल्प इस आयोजन से पूरा हो गया। समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी और संचालक महामंत्री अरुण द्विवेदी ने इसे समिति का पुराना संकल्प बताया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन और सहयोग को आयोजन की सफलता का श्रेय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों ने दीं आकर्षक प्रस्तुतियां
यह दीपोत्सव अयोध्या और चित्रकूट की तर्ज पर आयोजित किया गया। इसने शृंग्वेरपुरधाम की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने का संदेश दिया। शनिवार को दीप प्रज्वलन के साथ दिव्य गंगा आरती हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच गंगा आरती ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

श्रीश बाहुबली महाराज का जताया विशेष आभार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल संबोधन में 6 वर्षीय बाल संत श्रीश बाहुबली महाराज का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्रीश बाहुबली महाराज को प्रणाम करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीश बाहुबली महाराज सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने महोत्सव में उनकी सहभागिता और योगदान के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शृंग्वेरपुर प्रधान रामचंद्र यादव, शिव प्रसाद मिश्र,जय श्रीराम सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप केसरवानी, उपाध्यक्ष श्याम उपाध्याय, कार्यकारिणी अध्यक्ष शिव उपाध्याय, कुलदीप तिवारी, वैभव मिश्रा, शिव विशाल तिवारी, पप्पू, कोषाध्यक्ष संजीव मिश्रा, वरुण द्विवेदी, सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्रृंग्वेरपुर धाम महोत्सव के दूसरे दिन दीपदान करते वह सजी लाइटों और झालरों से संता देवी सिंगी ऋ

श्रृंग्वेरपुर धाम महोत्सव के दूसरे दिन दीपदान करते वह सजी लाइटों और झालरों से संता देवी सिंगी ऋ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed