फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shri Ram will sit with Janaki at Charva crossroads

Kaushambi News: चरवा चौराहे पर श्रीराम-जानकी संग विराजेंगे श्रीराम

Thu, 21 Mar 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 21 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram will sit with Janaki at Charva crossroads
चरवा का चौराहा। संवाद
नगर पंचायत चरवा की ओर से कस्बे के मुख्य चौराहे का 9.50 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। चौराहे के निर्माण के साथ वनवासी की वेशभूषा में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा स्थापित होगी। उनके साथ मां जानकी और लक्ष्मण भी विराजेंगे। इससे चौराहे की शोभा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

चरवा चौराहा ही नगर पंचायत क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। भरवारी, चायल और मनौरी के अलावा प्रयागराज के पूरामुफ्ती मार्ग पर दिन भर राहगीरों का आवागमन बना रहता है। नगर पंचायत अब इस चौराहे को चमकाने जा रहा है। इसके लिए शासन से 9.50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि इस बजट से चौराहे का निर्माण होगा। कहा जाता है कि वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण के साथ चरवा में विश्राम किया था। इसीलिए, यहां पर श्रीराम विश्राम स्थल बना है, जिसमें लोगों की अपार आस्था है। इसी को देखते हुए चौराहे पर श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाओं की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रतिमाओं की ऊंचाई चार-चार फीट होगी। सभी प्रतिमाएं राजस्थान से मंगाई जाएंगी। खास बात यह है कि यह प्रतिमाएं वनवासी की वेशभूषा में निर्मित कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया हो पूरी हो चुकी है। होली के बाद कार्यदायी संस्था निर्माण शुरू कर देगी।


मनौरी रोड पर 30 लाख से बनेगा नाला

नगर पंचायत चरवा के ईओ ने बताया कि मुख्य चौराहे के सौंदर्यीकरण के साथ ही मनौरी मार्ग पर सड़क के दोनों ओर 400 मीटर लंबा नाला बनवाया जाएगा। इसमें करीब 30 लाख रुपये खर्च होंगे। इस नाले के बनने से बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से स्थानीय व्यापारियों व निवासियों को निजात मिल जाएगी। यह कार्य भी जल्द ही शुरू होगा।

चरवा का चौराहा।     संवाद

चरवा का चौराहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed