फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Short circuit fire, household items of five houses burnt

Kaushambi News: शाॅर्ट-सर्किट लगी आग, पांच घरों की गृहस्थी का सामान जला

Sat, 04 May 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 04 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Short circuit fire, household items of five houses burnt
भरवारी के टीकरडीह गांव में आग लगने के बाद जुटी भीड़। स्रोत: वीडिओ ग्रैब
स्थानीय नगर पालिका में शुक्रवार की शाम शॉर्टसर्किट से आग लग गई। सूचना के घंटे भर बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पांच घरों की गृहस्थी का सामान जल गया। आग की जद में आने से तीन मवेशी भी झुलस गए। पीड़ितों के मुताबिक अगलगी से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

टीकरडीह निवासी शिवलोचन शटरिंग का काम करते हैं। घर के बाहर की दीवार के बगल शटरिंग का सामान रखा था। इसके ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। शुक्रवार की शाम अचानक शाॅर्टसर्किट के बाद चिंगारी से शटरिंग का सामान जलने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने प्लाई, बल्ली, मिक्सर मशीन, साइकिल आदि के साथ ही पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

आग पर काबू पाने तक शिवलोचन के घर के अंदर रखा राशन, कपड़ा, बिस्तर समेत तकरीबन पांच लाख रुपये कीमती सामान जल गया। इस दौरान बाहर बंधी भैंस व उसके दो बच्चे भी झुलस गए। इसके बाद आग की लपटें पड़ोसी हरिश्चंद्र के छप्पर से होते हुए रामलोचन के घर तक पहुंच गईं। इनके घरों में रखा भूसा, लकड़ी सहित लगभग एक लाख रुपये की गृहस्थी का सामान जल गया। आग ने पड़ोसी रामखेलावन व रोशन लाल के घरों को भी अपनी चपेट में लिया। दोनों के घरों में रखा कीमती सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों से मिलकर नगर अध्यक्ष ने बंधाया ढांढस
नगर पालिका के वॉर्ड नंबर 6 बालाजी नगर के टीकरडीह में पांच घरों में आग की सूचना पर नगर अध्यक्ष कविता पासी घटना स्थल पर पहुंचीं। पीड़ित परिवारों से मिल नुकसान की जानकारी ली। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के साथ ही हर संभव मदद करने का भरोसा दिया l
----------
गनीमत रही कि घर में कोई नहीं था
--जिस समय आग लगी,उस वक्त सभी लोग खेतों में काम करने गए थे। घरों में ताले व बच्चे बाहर खेल रहे थे। सभी लोग घर में होते तो आग की चपेट में इनके आने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
----
देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
- स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम को आग 5: 30 बजे आग लगी। इसकी जानकारी फायर स्टेशन को दी गई। सबसे पहले मंझनपुर की फायर ब्रिगेड करीब 6: 45 बजे पहुंची। इसके 20 मिनट बाद एक-एक कर दो और गाड़ी वहां पहुंची।
-------
सिंघिया चौंकी प्रभारी ने ललकारा जुटे लोग
- आग की जानकारी होने पर सिंघिया चौंकी प्रभारी नीरज उपाध्याय पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग आग से दूरी बनाए थे। इस पर चौकी प्रभारी ने लोगों को ललकारा। उनकी आवाज सुनकार जिसे जो बर्तन मिला, उसी को लेकर लोग आग पर पानी डालने लगे।

----
क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने बचाई बच्चों व जानवरों की जान
---आग जैसे ही लगी थोड़ी दूर पर क्रिकेट खेल रहे लड़कों की नजर लपटों पर पड़ गई। इसके बाद राहुल, रोहित और कृष्ण ने दौड़कर खूंटे में बंधे मवेशियों को खोल दिया। साथ ही खेल रहे बच्चों को दूर कर दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed