फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SHO measured for filing in Rolled Gold Jewelery Court, played in the disclosure of theft of 35 lakhs

कार्रवाई : रोल्ड गोल्ड ज्वेलरी कोर्ट में दाखिल करने पर नपे SHO, 35 लाख की चोरी के खुलासे में किया था खेल

Fri, 14 Jul 2023 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 05:59 PM IST
सार

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के निखोदा निवासी संपूर्णानंद मिश्र आयकर विभाग में निरीक्षक हैं। इन दिनों उनकी तैनाती चेन्नई में है। 28 मार्च की रात चोर उनके घर से नकदी-जेवरात समेत करीब 35 लाख का माल समेट ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
SHO measured for filing in Rolled Gold Jewelery Court, played in the disclosure of theft of 35 lakhs
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आयकर निरीक्षक के घर हुई चोरी के फर्जी खुलासा मामले में इंस्पेक्टर महेवाघाट रोशनलाल को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस ने वारदात का कथित तौर पर खुलासा करते हुए जो जेवरात बरामद किए, वह जांच में रोल्ड गोल्ड के निकले। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की कार्रवाई से महकमे में खलबली है। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के निखोदा निवासी संपूर्णानंद मिश्र आयकर विभाग में निरीक्षक हैं।

विज्ञापन


इन दिनों उनकी तैनाती चेन्नई में है। 28 मार्च की रात चोर उनके घर से नकदी-जेवरात समेत करीब 35 लाख का माल समेट ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। 29 मई को पुलिस ने घटना का खुलासा कर कथित बदमाशों को जेल भेजा। निरीक्षक के पिता दिनेश नारायण ने बताया कि पुलिस ने 107.21 ग्राम सोने के जेवरात बरामद करने का दावा किया। जेवरात सील मुहर कर कोर्ट में दाखिल किया गया।

विज्ञापन

अदालत के आदेश पर उन्होंने जेवरात रिलीज कराया। पुलिस के सामने जेवर की जांच के लिए जौहरी को बुलाया गया। पुलिस के इन्कार के बाद जब जांच कराया गया तो जेवरात रोल्ड गोल्ड के निकले। इस मामले में एसपी ने एसआईटी का गठन किया था। सूत्रों की मानें तो जांच रिपोर्ट आने के बाद बृहस्पतिवार एसपी ने इंस्पेक्टर महेवाघाट रोशन लाल को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर पइंसा कोतवाली में प्रभारी रहे उपनिरीक्षक रजनीकांत राजपूत को नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा चुनाव सेल में प्रभारी रहे निरीक्षक रमाशंकर सरोज को पइंसा कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed