{"_id":"5cd5c950bdec22074407d898","slug":"shiya-community-protested-against-giriraj-s-statement-demanded-to-lodge-fir-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज के बयान पर बिफरा सिया समुदाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराज के बयान पर बिफरा सिया समुदाय
Sat, 11 May 2019 12:26 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 May 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
गिरिराज सिंह
- फोटो : kaushambi
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बयान पर शुक्रवार को सिया समुदाय के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने धर्म गुरु की अगुवाई में करारी कोतवाली का घेराव किया। तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
बेगूसराय लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सात मई को बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था। उनके बयान से खफा सिया समुदाय के लोगों ने शुक्रवार दोपहर धर्म गुरु मौलाना सैयद जमीर हैदर की अगुवाई में करारी कोतवाली का घेराव कर दिया। नाराज लोग एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। धर्म गुरु का कहना था कि केन्द्रीय मंत्री को इस तरह के बयान पर माफी मांगनी चाहिए। बाद में एसओ राजेश सिंह ने आला अधिकारियों से बात की। साथ ही समझा-बुझाकर सभी को घर भेज दिया। इस मौके पर महमूद अब्बास, वजीर अब्बास, मो. अली, जाहिद हुसैन, हैदर जामिन, मजहर हुसैन, आबिद रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन