फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   shivbabu saroj

इंद्रजीत सरोज का भतीजा अपना दल में शामिल

Tue, 03 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 03 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
shivbabu saroj
other
 बसपा के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के भतीजे ने बसपा से बगावत कर दी है। मंडी इंस्पेक्टर पद से इस्तीफा देकर शिवबाबू सरोज अपना दल (अनुप्रिया गुट) में शामिल हो गए हैं। वह इलाहाबाद के सोरांव विधानसभा सीट से टिकट भी मांग रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन


   कौशाम्बी जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के नगरेहा कला निवासी शिवबाबू सरोज पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज के भतीजे हैं। वह मंडी इंस्पेक्टर के पद पर इलाहाबाद में तैनात थे। उनकी पत्नी अर्चना सरोज ग्राम पंचायत अधिकारी हैं। वह करीब दस साल से इलाहाबाद में परिवार समेत रहते हैं। भाजपा के गठबंधन से अपना दल (अनुप्रिया गुट) ने पिछले लोक सभा चुनाव में यूपी में बेहतर प्रदर्शन किया तो शिवबाबू सरोज की निगाह अपना दल पर गड़ गई।
विज्ञापन


एक लंबी कवायद के बाद शिवबाबू सरोज ने मंडी सचिव के पद से इस्तीफा देते हुए अपना दल में शामिल हो गए। इतना ही नहीं, भाजपा व अपना दल (अनुप्रिया गुट) के गठबंधन के तहत शिवबाबू सरोज ने इलाहाबाद के सोरांव से टिकट के लेने के लिए आवेदन भी किया है। यह बात अपना दल के केंद्रीय कार्यालय तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने मंडी सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। अपना दल (अनुप्रिया गुट) से सोरांव विधानसभा सीट पर टिकट की मांग की है। यदि टिकट मिलेगा तो चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करूंगा।
शिवबाबू सरोज, अद नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed