{"_id":"669e8ff9c1ef8c2239011357","slug":"shivalaya-echoed-with-the-chants-of-har-har-mahadev-jalabhishek-was-performed-kaushambi-news-c-262-1-slp1001-121230-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, किया जलाभिषेक
Mon, 22 Jul 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों के बाहर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं लंबी कतारें सुबह से ही लगी रहीं। घुइसरनाथ धाम, बाबा बेलखरनाथ धाम, भयहरण नाथ धाम, हौदेश्वर नाथ धाम और बाबा बालुकेश्वर नाथ धाम में भक्तों ने आस्था और उल्लास के बीच जलाभिषेक किया। गंगा तटों पर स्नान कर कांवड़ में जल भरकर कांवड़ियों ने हर-हर बम-बम के जयकारों के साथ पैदल यात्रा शुरू की।
पट्टी तहसील के बाबा बेलखरनाथ धाम में एडीजे सुमित पंवार ने जलाभिषेक कर दर्शन व पूजन किया। लालगंज तहसील के बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवभक्त व कांवड़िये भगवान शिव की प्रतिमा देख आस्था के रंग में सराबोर नजर आए। मंदिर परिसर ऊं नमः शिवाय के जाप से गुंजायमान रहा। गर्भगृह में पहुंचे भक्तों ने बाबा घुइसरनाथ के जयघोष कर जलाभिषेक किया। मानिकपुर घाट गंगा स्नान कर भक्तों ने हौदेश्वर नाथ में दर्शन किया।
अधिकारियों ने संभाली कमान
घुइसरनाथ धाम में बने अस्थाई थाने पर एएसपी पश्चिमी संजय राय, एसडीएम शैलेंद्र वर्मा, सीओ रामसूरत सोनकर, सांगीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
डीएम-एसपी व सीडीओ भी पहुंचे हौदेश्वरनाथ धाम
कुंडा के हौदेश्वर नाथ धाम पहुंचकर डीएम संजीव रंजन व एसपी डॉ़. अनिल कुमार और सीडीओ नवनीत सेहारा ने दर्शन कर व्यवस्थाएं देखी। वहीं बाबा बेलखरनाथ धाम में सीओ पट्टी आनंद कुमार सुरक्षा की कमान संभालते नजर आए।