{"_id":"692c994f2bbb22483c042c9d","slug":"shitaladham-kada-chitrakoot-dham-roadways-bus-stopped-increasing-problems-for-passengers-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133035-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शीतलाधाम कड़ा–चित्रकूट धाम रोडवेज बस बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शीतलाधाम कड़ा–चित्रकूट धाम रोडवेज बस बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Mon, 01 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
उदहिन चौराहा पर हुई सकिपा की बैठक के बाद बस बंद होने पर नाराजगी जाहिर करते पार्टी के लोग- कार्य
शीतलाधाम कड़ा से सैनी, सिराथू, उदहिन और धाता होते हुए चित्रकूट धाम तक चलने वाली परिवहन निगम की रोडवेज बस कई दिनों से बंद है। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समर्थ किसान पार्टी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने बस सेवा बहाल कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द संचालन शुरू नहीं किया गया तो परिवहन निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
रविवार को उदहिन चौराहा पर हुई बैठक में लोगों ने बस बंद होने पर नाराजगी जताई। अजय सोनी ने कहा कि इस समय राजापुर धाम में हनुमान जी का प्रसिद्ध मेला चल रहा है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रोडवेज बस ठप होने से लोग मजबूरन निजी वाहनों से सफर कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बस संचालन के लिए कई बार निगम कर्मियों से आग्रह किया गया, लेकिन सेवा अब तक शुरू नहीं हुई। मेले के समय बस चलने से निगम को भी अच्छा राजस्व मिल सकता है, इसलिए प्रशासन और परिवहन विभाग तत्काल बस संचालन शुरू कराए।