{"_id":"6828ea2b3647a0f7930fe843","slug":"shikshamitra-attached-to-brc-for-touching-a-girl-student-inappropriately-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-125657-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छात्रा को गलत तरीके से स्पर्श करने पर शिक्षामित्र बीआरसी से संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छात्रा को गलत तरीके से स्पर्श करने पर शिक्षामित्र बीआरसी से संबद्ध
Sun, 18 May 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 18 May 2025 01:27 AM IST
सार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षामित्र को फौरन स्कूल से हटाकर ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्ध कर दिया। साथ ही आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन
child demo pic
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कड़ा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र पर कक्षा चार की छात्रा ने गलत तरीके से स्पर्श करने का आरोप लगाया है। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने आरोपी शिक्षामित्र को बीआरसी से संबंध कर दिया है। साथ ही चायल और सिराथू की बीईओ को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
उक्त प्राथमिक विद्यालय में पिछले दिनों एक छात्रा कक्षा चार में प्रवेश लेने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान स्कूल में तैनात शिक्षामित्र ने छात्रा को गलत तरीके से स्पर्श किया था। छात्रा के अभिभावक की शिकायत पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा को दी। बीईओ ने बीएसए को इसकी जानकारी देते हुए पत्र भेजा।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षामित्र को फौरन स्कूल से हटाकर ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्ध कर दिया। साथ ही आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। बीएसए ने बताया कि बीईओ सिराथू प्रज्ञा सिंह व बीईओ चायल हिना सिद्दीकी को आरोपों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन