फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shepherd Tiger Force will conduct village-to-village census of Pal community

Kaushambi News: शेफर्ड टाइगर फोर्स गांव-गांव पहुंच करेगी पाल समाज की जनगणना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Shepherd Tiger Force will conduct village-to-village census of Pal community
शेफर्ड टाइगर फोर्स संगठन की रविवार को पाल मार्केट मंझनपुर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद जिले में पाल समाज की जनगणना कराने और 12 फरवरी को स्व. बलराम पाल की पुण्यतिथि मनाने पर विस्तार से चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई। अधिवक्ता अजय पाल ने कहा कि जनगणना कराने का उद्देश्य समाज की सटीक जनसंख्या को पता करना है। ताकि समाज के लोगों को राजनैतिक लाभ मिलने के साथ ही आगामी चुनावों में सहभागिता मिल सके। इस दौरान जिला संयोजक बच्चन पाल, जिला प्रभारी श्याम सिंह पाल, राजकमल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील पाल, इंजी. मानसिंह पाल, प्रवक्ता उमेश पाल, कोषाध्यक्ष लालता पाल आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed