फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sheetla dham dron

शीतला धाम में संदिग्धों ने उड़ाया ड्रोन

Sun, 25 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 25 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
sheetla dham dron
crime
शीतला धाम की सुरक्षा में सेंध लगाकर शनिवार दोपहर को संदिग्धों ने ड्रोन उड़ाया। मंदिर परिसर का ड्रोन ने कई चक्कर मारा। इसके अलावा पूरे कड़ा धाम की भी ड्रोन ने तस्वीर लीं। अचानक लोगों की निगाह ड्रोन पर गई तो पंडा इकट्ठा होने लगी। इसकी भनक लगते ही दिल्ली व महाराष्ट्र की गाड़ियों से आए संदिग्ध ड्रोन समेत भाग निकले। अति संवेदनशील एरिया में हुई हरकत से सैनी कोतवाली पुलिस बेखबर रही।
विज्ञापन


  इक्यावनी शक्ति पीठ कड़ा शीतला धाम मंदिर के ऊपर शनिवार को करीब डेढ़ बजे लोगों ने एक ड्रोन उड़ता देखा। इस ड्रोन को कालेश्वर घाट के समीप कार में बैठे लोग आपरेट कर रहे थे। इस कार में महाराष्ट्र का नंबर पड़ा था।  संदिग्धों को रिमोट से जहाजनुमा चीज लोगों ने उड़ाते देखा तो वह इकट्ठा होने लगे। इसी दौरान फूलचंद्र पटेल ने पंडों को जाकर बताया कि उसके घर के सामने गाड़ी में बैठे लोग कुछ उड़ा रहे हैं। इस पर वह भागकर वाहन के पास पहुंचे।
विज्ञापन


जब तक पंडों की कुछ समझ में आता। संदिग्धों ने गंगा किनारे ड्रोन को उतारा और उसे लेकर भाग निकले। संदिग्ध तीन कार से आए थे। इनमें एक गाड़ी दिल्ली के नंबर की थी, जबकि दूसरी इलाहाबाद की थी। इसकी सूचना सैनी कोतवाली पुलिस को दी गई। सैनी कोतवाली पुलिस ने छानबीन कराई, लेकिन संदिग्धों का सुराग नहीं लगा। उल्लेखनीय है कि शीतला धाम मंदिर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देकर संदिग्ध ड्रोन से तस्वीर लेकर चले जाए। आखिर उनकी मंशा क्या थी? वह इन तस्वीरों का क्या करेंगे। वहीं शीतला धाम में ड्रोन उड़ाने की खबर मिलते ही खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई। एलआइयू की टीम ने कड़ा धाम जाकर जांच की। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया कि ड्रोन उड़ाने वाले लोग कौन थे और वह किस इरादे से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाने की मौखिक सूचना मिली थी। पुलिस को भेजा गया था लेकिन कड़ा धाम में कोई नहीं मिला। इसकी जांच की जा रही है।
विपिन त्रिवेदी एसओ सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed