फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shaktipeeth Kadhadham: Brahmacharini was worshiped for freedom from obstacles

शक्तिपीठ कड़ाधाम : बाधाओं से मुक्ति के लिए पूजी गईं ब्रह्मचारिणी, मां शीतला के दरबार में उमड़ी भीड़

Fri, 04 Oct 2024 01:57 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कड़ा Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Oct 2024 01:57 PM IST
सार

शुक्रवार को भक्तों ने माता ब्राम्हाचारिणी स्वरूप की पूजा की। इनकी पूजा का विशेष पौराणिक महत्व बताया गया है। इनकी पूजा करने से मनुष्य के सभी कार्य पूरे होते हैं और कार्यों में आनेवाली वाली रुकावटें ,बाधाएं दूर हो जाती हैं। तप, त्याग,आंतरिक शाक्ति जैसे गुणों की प्राप्ती होती है और इनके आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियां खत्म होती हैं।

विज्ञापन
Shaktipeeth Kadhadham: Brahmacharini was worshiped for freedom from obstacles
आदिशक्ति मां शीतला देवी। - फोटो : संवाद

विस्तार

51 शाक्तिपीठ में शामिल कड़ाधाम में नवरात्रि के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्त कड़ा के विभिन्न घाटों पर स्नान कर माता शीतला के दरबार पहुंचे। शुक्रवार को भक्तों ने माता ब्राम्हाचारिणी स्वरूप की पूजा की। इनकी पूजा का विशेष पौराणिक महत्व बताया गया है। इनकी पूजा करने से मनुष्य के सभी कार्य पूरे होते हैं और कार्यों में आनेवाली वाली रुकावटें ,बाधाएं दूर हो जाती हैं। तप, त्याग,आंतरिक शाक्ति जैसे गुणों की प्राप्ती होती है और इनके आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियां खत्म होती हैं।

विज्ञापन





विज्ञापन






माता ब्राम्हाचारिणी को उमा,अर्पणा, तपश्चारिणी नामों से भी जाना जाता है। मान्यता है कि सती के आत्मदाह कर लेने के बाद पार्वती का जन्म हुआ और भगवान शंकर से विवाह के लिए हजारों सालों तक तपस्या की थी। माता ब्राह्मणचारिणी की पूजा के लिए पीले या सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए। इन्हें चीनी से बनी वस्तुएं अत्यंत प्रिय हैं और अड़हुल फूल, कमल, लौंग, अक्षत, इलायची अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मां ब्राम्हाचारिणी के लिए ऊं ऐं नमः मंत्र जाप करना चाहिए। कड़ाधाम में नवरात्रि के दूसरे दिन प्रशासन द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। कडाधाम थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मय फोर्स मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर भ्रमण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed