फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shaan Cricket Club won the cricket match

Kaushambi News: शान क्रिकेट क्लब ने जीता क्रिकेट मैच

Mon, 06 Mar 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 06 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Shaan Cricket Club won the cricket match
शान क्रिकेट क्लब ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन

नारवी प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता का गंभिया तालाब मैदान पर हुआ फाइनल मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
नारा। नारवी प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को गंभिया तालाब मैदान पर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला पतौना और शान क्लब नारा के बीच हुआ, जिसमें शान क्रिकेट क्लब विजेता रही।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पतौना की टीम ने निर्धारित छह ओवर में चार विकेट खोकर 49 रन बनाए। जवाब में उतरी शान क्रिकेट क्लब की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम की तरफ से अहसान ने 23 रनों की पारी खेली। अहसान अख्तर ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिला दी। इस दौरान गभिया मैदान में क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ जमी रही।
विज्ञापन


गांव के पूर्व प्रधान सईद अहमद ने विजेता टीम के कैप्टन मुफैस अंसारी को 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। उप विजेता रही पतौना की टीम के कप्तान लकी को समाजसेवी इरशाद पठान ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कमेंट्रेटर की भूमिका मेहताब नारवी, तौसीफ आरिफ, शहनवाज सिद्दीकी ने निभाई। मैच के दौरान समाजसेवी नाजिम, इरशाद खान, शकील अहमद, बबलू सोनकर, अजय सोनकर, कलीम अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed