{"_id":"6420a34b8c40e994f808c7c4","slug":"seven-youths-who-came-to-give-typing-test-instead-of-others-were-caught-kaushambi-news-c-3-1-88206-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दूसरे की जगह टाइपिंग टेस्ट देने आए सात युवक पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दूसरे की जगह टाइपिंग टेस्ट देने आए सात युवक पकड़े गए
Mon, 27 Mar 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी के रहीमाबाद स्थित शंभू नाथ इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित सिविल कोर्ट भर्ती परीक्षा में टाइपिंग टेस्ट के दौरान सात मुन्ना भाई पकड़े गए। ये सभी दूसरे की जगह परीक्षा देने आए थे। फोटो और पहचान पत्र नहीं मिलान होने पर इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में परीक्षा नियंत्रक की तहरीर पर सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
रहीमाबाद स्थित शंभू नाथ इंजीनियरिंग कॉलेज को सिविल कोर्ट भर्ती परीक्षा (टाइपिंग टेस्ट के लिए) केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि 25 मार्च को दो पालियों में आयोजित टाइपिंग टेस्ट में फतेहपुर जनपद के बिंदकी, मोहीउद्दीनपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार सिंह, प्रयागराज के मेंहदौरी निवासी अजय कुमार पटेल, शाहगंज, गढ़ी कला मोहल्ला निवासी सूरज कुमार सोनकर, दरियाबाद, अतरसुइया निवासी चंदन कुमार सोनकर, मिर्जापुर, महुरिया-पांडेयपुर निवासी पंकज कुमार सोनकर, बिजनौर जिले के अफजलगढ़ धामपुर के बेगम सराय निवासी अमित कुमार और चंदौली जनपद के जगदीशपुर कंडवा, अदासर निवासी दीपक कुमार शर्मा समेत 7 युवक दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आए थे।
इन संदिग्ध युवकों की फोटो और फिंगर प्रिंट प्रवेश पत्र से मिलान कराने पर अंतर मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी युवकों ने जालसाजी कुबूल की। सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रकरण में परीक्षा नियंत्रक की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने सातों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लिखापढ़ी कर रविवार को सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।