{"_id":"5f97252e8ebc3eefba412f9a","slug":"seven-new-peple-tested-covid-positive-including-bank-employess-while-22-recoverd-on-monday-kaushambi-news-ald2899739147","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 ने दी कोरोना को मात, बैंककर्मियों समेत सात और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 ने दी कोरोना को मात, बैंककर्मियों समेत सात और संक्रमित
विज्ञापन
seven new peple tested covid positive including bank employess while 22 recoverd on monday
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। गुजरे 48 घंटे में कोरोना की रफ्तार सुस्त हुई है। इस दौरान जहां 22 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं सात नए केस मिले हैं। संक्रमितों में बीओबी के चार कर्मचारी शामिल हैं। सभी संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि दो दिन से जिले में संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी है। इसकी रोकथाम के लिए रोजाना की तरह सोमवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1495 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इस दौरान सात नए केस मिले। संक्रमितों में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा इमामगंज के तीन तथा मंझनपुर ब्रांच के कर्मचारी समेत चार बैंककर्मी शामिल हैं। इनके अलावा चायल और कौशाम्बी के लोग भी पॉजिटिव निकले हैं। अच्छी बात ये रही कि इस दौरान 22 मरीज ठीक भी हो गए हैं।
इस तरह से जिले में अब तक मिले 1881 संक्रमितों में 1727 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट 91.60 फीसदी पहुंच गया है। अब तक 24 कोविड पीड़ितों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 133 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
-------