फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Seven injured in a horrific truck-Scorpio collision

Kaushambi News: ट्रक-स्कार्पियो की भीषण भिड़ंत में सात घायल

Sat, 21 Feb 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Seven injured in a horrific truck-Scorpio collision
 ट्रक-स्कार्पियो की भीषण भिड़ंत के बाद मौजूद लोग- संवाद
कोखराज थाना के ठीक सामने नेशनल हाईवे पर शुक्रवार भोर करीब तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक और स्कार्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भरवारी के चमंधा निवासी मुन्ना पुत्र दान सिंह, राजू भारती पुत्र जगरूप, दीपू पुत्र बिहारी, सूरज पुत्र मानसिंह, मुकेश पुत्र बनवारी लाल, गोविंद पुत्र लवकुश और एक अन्य व्यक्ति बृहस्पतिवार रात दावत में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के लौटते समय जैसे ही वे कोखराज थाना के सामने पहुंचे, स्कार्पियो चालक ने भरवारी रोड की ओर वाहन मोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और सभी सवार उसमें फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। हादसे में दीपू की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया, हालांकि कुछ समय तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed