{"_id":"5f15ed568ebc3e638150aa36","slug":"sector-magistrate-will-supervise-hotspot-area-kaushambi-news-ald2815480197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पाट एरिया की निगरानी करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पाट एरिया की निगरानी करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

जिले के सात हॉटस्पाट एरिया में मोबाइल रहकर हालात पर रखेंगे नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने अब हॉटस्पाट एरिया की निगरानी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कराने का फैसला लिया है। जिले में सात हॉटस्पाट एरिया में सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। लोग घरों से बेवजह बाहर नहीं जा सकेंगे। साथ ही जरूरी वस्तुओं को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रहेंगी।
अपर जिलाधिकारी मनोज ने बताया कि हॉटस्पाट एरिया में रहने वाले लोग दूसरे मोहल्लों में घूमते हैं। इसकी वजह से संक्रमण के फैलने का खतरा बना है। हॉट स्पॉट बनाने का मकसद है कि जिस एरिया में संक्रमित मिले हैं वहां के लोगों की जांच हो जाए। जांच रिपोर्ट आने तक लोग खुद होम क्वारंटीन रहें। इसे लेकर अब जिले में चिन्हित सात हॉट स्पॉट की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मंझनपुर के चक नगर, आजाद नगर, नया नगर प्रथम व नया नगर सेकेंड के अलावा सदर कोतवाली की निगरानी का जिम्मा अब यहां सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डॉयट) के प्राचार्य रविशंकर प्रसाद की होगी। पश्चिमशरीरा, फायर स्टेशन के आवासीय परिसर, बहादुरपुर, टेवां में निगरानी के लिए पश्चिमशरीरा-पूरबशरीरा के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। अवर अभियंता जल निगम आशीष कुमार को पइंसा, उदहिन, मधवामई व शमसाबाद का सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया। नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर आठ, नौ, दस व 12 में कोरोना संक्रमित मिलने के कारण उसे हॉट स्पाट घोषित किया गया है। यहां की निगरानी के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश चंद्रा को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया। नगर पंचायत सिराथू, सैनी, बिराहिमपुर, कलेशरमऊ और चमरुपुर दारानगर की निगरानी का जिम्मा सहायक चकबंदी अधिकारी संजय प्रताप सिंह को दिया गया है। इसी तरह भरवारी के गौरा, नई बाजार, मूरतगंज का जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया। महमूदपुर मनौरी व जयंतीपुर नेवादा हॉटस्पाट एरिया में सहायक चकबंदी अधिकारी आनंद स्वरूप को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया। एडीएम ने बताया कि सभी अफसर अपने-अपने एरिया में मोबाइल रहकर हालात पर नजर रखेंगे। हॉट स्पॉट एरिया में अनावश्यक दुकानें नहीं लगेंगी। लोग शारीरिक दूरी का पालन करेंगे। बिना मास्क लगाए कोई भी घरों से बाहर नहीं निकलेगा। इसके अलावा यह अफसर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करेंगे।