फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Secretary of Shahzadpur Cooperative Society accused of arbitrariness

Kaushambi News: शहजादपुर सहकारिता समिति के सचिव पर मनमानी का आरोप

Sun, 28 Dec 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 28 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Secretary of Shahzadpur Cooperative Society accused of arbitrariness
बंद साधन सहकारी समिति शहजादपुर के बाहर खड़े किसान। संवाद - फोटो : mathura
सिराथू तहसील के शहजादपुर स्थित सहकारिता साधन समिति में सचिव की मनमानी से किसान परेशान हैं। समिति में यूरिया व डीएपी मौजूद होने के बाद भी वितरण नहीं होता। आरोप है कि कुछ समय के लिए समिति खोलकर कोराम पूरा किया जाता। इसके बाद इसी खाद को ब्लैक में बेचा जाता है।
विज्ञापन

शनिवार को समिति में एक घंटा खाद का वितरण हुआ। किसान अनवर हुसैन, बचाई लाल और हीरालाल आदि ने बताया कि समिति में यूरिया व डीएपी मौजूद है, लेकिन इसे ब्लैक में बेचा जा रहा है। इसके लिए कम समय के लिए समिति को खोला जाता है। इसी कारण क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद नहीं मिलती है। किसानों ने इसकी शिकायत एसडीएम सिराथू से की। एसडीएम योगेंद्र गौड़ ने बताया कि शहजादपुर सहकारिता साधन समिति में खाद वितरण की जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed