फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Second marriage by taking out wife from home, case against five including husband

बीवी को घर से निकालकर रचाई दूसरी शादी, पति समेत पांच पर केस

Thu, 25 Nov 2021 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Second marriage by taking out wife from home, case against five including husband
Second marriage by taking out wife from home, case against five including husband
सरायअकिल कोतवाली के जुगराजपुर की अर्चना देवी की शादी दो साल पहले चित्रकूट जनपद के कशिया निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। अर्चना के मुताबिक कुछ दिन पहले पति ने उसे बहाने से मायके भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी विवाहिता को हुई तो वह ससुराल पहुंची और विरोध किया।
विज्ञापन

इस पर ससुरालियों ने पिटाई कर धमकी देते हुए घर से भगा दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आप बीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। लेकिन बात नहीं बन सकी। सोमवार को पिता के साथ सरायअकिल थाने पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति संदीप समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed