{"_id":"5037d8e575e8969b7b6ea8f00236eee2","slug":"school-s-campaign-will-run-throughout-the-month-of-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में महीने भर चलेगा स्कूल चलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में महीने भर चलेगा स्कूल चलो अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस बार मार्च महीने में ही स्कूल चलो अभियान चलेगा। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करके डीएम और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस अभियान की रूपरेखा तय की। तय किया गया कि एक मार्च से अभियान चलाकर 31 मार्च तक 6 से 14 आयु वर्ष तक के सभी लड़के-लड़कियों का दाखिला नजदीकी स्कूल में होना अनिवार्य किया गया है।
अंग्रेजी माध्यम की तरह ही इस साल से बेसिक विभाग भी अपना नया शिक्षासत्र पहली अप्रैल से शुरू करेगा। इसकी विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत एक मार्च से 31 मार्च तक सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में हुई बैठक में स्कूल चलो अभियान की रूपरेखा तय की गई।
जिलाधिकारी राजमणि यादव ने कहाकि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ ही पंचायत जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों का आह्वान किया कि वे 6 से 14 साल तक के सभी लड़के-लड़कियों को नजदीकी स्कूलों में दाखिला दिलवाने और उन्हें रोजाना स्कूल पढ़ने के लिए आने को प्रेरित करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल चलो अभियान की बनाई गई रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि 1 से 5 मार्च तक ग्राम पंचायत स्तर, ब्लाक स्तर पर बैठक करके स्कूल चलो अभियान पर चर्चा की जाएगी। 10 से 15 मार्च तक प्रभातफेरी, जागरूकता रैली, विचार गोष्ठी और बैठकें की जाएंगी।
विज्ञापन
इसके बाद गांव में घूम कर घर-घर 6-14 साल तक के सभी बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही आउट आफ स्कूल बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। 16 से 25 मार्च तक चिह्नित बच्चों का नामांकन होगा। साथ ही 26 से 30 मार्च तक छूटे हुए बच्चों के नामांकन के लिए घर-घर संपर्क का अभियान चलेगा। 30 से 31 मार्च तक प्रोन्नत विद्यार्थियों का नामांकन किया जाना है। साथ ही एक अप्रैल से नए शिक्षासत्र की शुरूआत की जाएगी। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, एबीएसए रतनलाल, मिथिलेश कुमार, अरविंद सिंह, अजीत सिंह, डा अविनाश सिंह, नीरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।