फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   school chalo raily news

बकरी चराना बंद कराओ, हमें रोजाना स्कूल भेजो

Tue, 26 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान की रैली मंगलवार को कड़ा में निकाली गई। नारे लिखी तख्तियां लेकर बस्ती-बस्ती घूमे नौनिहालों ने इस दौरान बच्चों से घरेलू काम काज कराना बंद करके रोजाना पढ़ने के लिए स्कूल भेजने का संदेश दिया। सर्वशिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को कड़ा के ब्लॉक संसाधन केंद्र से ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल के नेतृत्व में निकाली गई रैली में शामिल बच्चे देवीगंज बाजार, कमालपुर, इस्माइलपुर, बक्सी का पूरा, टिकरी, जफरपुर आदि गांवों में घूमे। इस दौरान बच्चों ने अभिभावकों को संदेश दिया कि हमसे न घर-खेत के काम कराओ, रोजाना पढ़ने को स्कूल भेजो। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने भी ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व को समझाया। 6 से 14 साल तक के सभी लड़के-लड़कियों का नजदीकी स्कूल में पंजीकरण कराकर उन्हें रोजाना स्कूल भेजने की सीख दी। इस मौके पर आनंद पाठक, रामबाबू, कप्तान सिंह, जुबैर अहमद, नाजमीन बानो, सोबरन चौधरी, राम भवन शर्मा, अमरेश निर्मल, आनंद सिंह, शकुंतला देवी, चांदनी बेगम, पुष्पा देवी, गणेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed