फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sarvapitri Amavasya Today: Ancestors to be Bidden Farewell Through Shraddh and Tarpan Rituals

सर्वपितृ अमावस्या आज: श्राद्ध-तर्पण कर पुरखों को देंगे विदाई

Sat, 10 Oct 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sarvapitri Amavasya Today: Ancestors to be Bidden Farewell Through Shraddh and Tarpan Rituals
पितृ पक्ष का अंतिम दिन सर्वपितृ अमावस्या आज मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोग विधि-विधान से पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण कर उन्हें विदाई देंगे। घरों में पितरों के निमित्त पूजा-अर्चना के साथ ब्राह्मण भोज और दान-पुण्य भी किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पूर्वजों का स्मरण कर उनके निमित्त कर्म करने से परिवार पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है।
विज्ञापन

भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या तक चलने वाले पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। पितृ पक्ष की अंतिम तिथि को सर्वपितृ अमावस्या या पितृ विसर्जन अमावस्या भी कहा जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों को अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि याद नहीं है या किसी कारणवश पितृ पक्ष में श्राद्ध नहीं कर पाए हैं, वह इस दिन उनका श्राद्ध और तर्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन

आचार्य पंडित दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि शास्त्रों में सर्वपितृ अमावस्या पर सभी पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन श्रद्धापूर्वक पूर्वजों का स्मरण करने, ब्राह्मण भोज कराने और जरूरतमंदों को दान देने की परंपरा है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितरों की प्रसन्नता से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसलिए लोग इस दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ पितरों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान कर पितृ पक्ष का समापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----इनसेट---------
पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में अमावस्या तिथि नौ अक्तूबर की रात 9:35 बजे शुरू होगी और 10 अक्तूबर की रात 9:19 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या का पर्व 10 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा।

---इनसेट------

सर्वपितृ अमावस्या का महत्व

यह पितृ पक्ष की अंतिम तिथि होती है। इस दिन उन सभी पितरों के निमित्त श्राद्ध किया जा सकता है, जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं है या जिनका किसी कारण से नियमित तिथि पर श्राद्ध नहीं हो पाया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन ज्ञात और अज्ञात सभी पितरों के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed