{"_id":"61b3a3f059521713c55449bf","slug":"sarswan-s-team-topped-in-the-overall-champion-competition-kaushambi-news-ald322382943","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरऑल चैंपियन प्रतियोगिता में सरसवां की टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरऑल चैंपियन प्रतियोगिता में सरसवां की टीम रही अव्वल
विज्ञापन
ओवरऑल प्रतियोगिता में सरसवां की टीम रही अव्वल
मंझनपुर बीआरसी की टीम रही उपविजेता
विजेता प्रतिभागियों को डीआईओएस ने किया पुरस्कृत
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। स्टेडियम टेंवा में चल रही जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें ओवरऑल चैंपियन प्रतियोगिता में सरसवां ब्लॉक की टीम विजेता रही। जबकि मंझनपुर की टीम उपविजेता रही। विजेता प्रतिभागियों को डीआईओएस एसके मिश्र ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
डीआईओएस एसके मिश्र ने कहा कि देश में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है बच्चों को मार्गदर्शन की। इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन निश्चित तौर से बच्चों के लिए सार्थक साबित होगा। इस दौरान ओवरऑल प्रतियोगिता में सरसवां बीआरसी की छात्रा गीता और छात्र धीरज कुमार अव्वल रहे। इसी तरह दौड़, ऊंचीकूद, लंबीकूद, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक आदि प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अंत में प्राथमिक विद्यालय भरवारी ग्रामीण की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रस्तुति दी। इस दौरान बीएसए प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में क्रीड़ाधिकारी रुस्तम खान, मुलायम सिंह, प्रेमशंकर त्रिपाठी, रामप्रताप लाली, रामबाबू दिवाकर, अशोक द्विवेदी, सुनील शुक्ला, विनोद सिंह, आशीष, उमेश चंद्र तिवारी, गोरखनाथ मिश्र, विनोद कुमार श्रीवास्तव, मायापति त्रिपाठी, मो. हुसैन, राजीव सिंह, मारुति नंदन त्रिपाठी, पूनम सिंह आदि मौजूद रहे।
------------------
करारी में नि: शुल्क नेत्र शिविर आज
करारी। कस्बे के चमनगंज मोहल्ले में शनिवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन होगा। शिविर दोआबा विकास एवं उत्थान समिति के तत्वावधान में लगेगा। संस्था के सचिव परवेज रिजवी ने बताया कि नेत्रों की जांच मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय प्रयागराज के निदेशक डॉ. एसपी सिंह की अगुवाई में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
------------------
शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
फोटो-
सिराथू। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सीडीएस विपिन रावत सहित अन्य जवानों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य फूलचंद मिश्र, आचार्य मनीष तिवारी, दिव्या देवी, कुमारी, प्राप्ति, सुशीला, मालती, शिवानी द्विवेदी सहित शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे। संवाद
---------------------------------