{"_id":"697faff6f262e0d7ca07ae34","slug":"sarpanch-eleven-won-the-title-of-cricket-tournamentsarpanch-eleven-won-the-title-of-cricket-tournament-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-135931-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सरपंच इलेवन ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सरपंच इलेवन ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Mon, 02 Feb 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
अलीपुर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मैन ऑफ द मैच सत्यम पटेल को पुरस्कार देते मोहम्मद सै
अलीपुर जीता में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। मुकाबले में सरपंच इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समी इलेवन को 89 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर सरपंच इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 14 ओवर में सरपंच इलेवन की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सत्यम पटेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी समी इलेवन टीम दबाव में दिखी और नौ ओवर में 120 रन बना सकी। सरपंच इलेवन के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए समी इलेवन को आगे बढ़ने से रोके रखा। मैच के समापन पर आयोजक सैफ खान ने विजेता टीम के कप्तान शाहजान खान को शील्ड व 15 हजार रुपये नकद का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
वहीं, उपविजेता टीम के कप्तान मोहम्मद शमी को शील्ड के साथ सात हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को भी आयोजकों ने सम्मानित किया। मैच में अंपायर की भूमिका इमरान सिद्दीकी व रामू सिंह ने निभाई। जबकि कमेंट्री प्रदीप कुमार गुड्डू ने की। स्कोरिंग का जिम्मा अंश खान ने संभाला। मुकाबले के दौरान पुष्कर तिवारी, अजय सिंह, अबरार, गुलफाम आदि रहे।