फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sardar Sena's demonstration in Tehsil regarding OBC reservation

Kaushambi News: ओबीसी आरक्षण के लिए सरदार सेना का तहसील में प्रदर्शन

Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Sardar Sena's demonstration in Tehsil regarding OBC reservation
चायल तहसील में तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन सौंपते सरदार सेना के पदाधिकारी। - फोटो : KAUSHAMBI
चायल। नगर निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त किए जाने से सरदार सेना भी नाराज है। शनिवार को सेना के पदाधिकारियों ने तहसील में प्रदर्शन करके आक्रोश जताया। तहसीलदार को ज्ञापन देकर ओबीसी आरक्षण की मांग की।
विज्ञापन

सरदार सेना के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध सिंह पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विरोध, प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को निकाय चुनाव से पहले सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए जातिगत जनगणना करा लेनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया। सोची समझी रणनीति के तहत ऐसा आरक्षण किया गया कि उस पर सवाल उठे। पदाधिकारियों ने जातीय जनगणना कराकर ओबीसी को उसकी आबादी के बराबर नगर निकाय में आरक्षण दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कहा कि जब तक ओबीसी का आरक्षण लागू न हो जाए, तब तक नगर निकाय चुनाव को रोका जाए। पदाधिकारियों ने मांगों का ज्ञापन तहसीलदार दीपिका सिंह को सौंपा। इस मौके पर बुद्धि सागर सिंह, अनिरुद्ध सिंह पटेल, हंसराज सिंह, राज सिंह, सोम सिंह, मैकूलाल पटेल, जापान सिंह, मोहम्मद शाहरूख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed